Atiq Ahmad के आतंक की पूरी कहानी: 100 से ज्यादा मामले, डर ऐसा कि थर-थर कांपते हैं गवाह

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 28, 2023, 12:56 PM IST

माफिया अतीक अहमद पर हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी जैसे 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। हालांकि, उमेश पाल का अपहरण ऐसा पहला मामला है, जिसमें अतीक को दोषी पाया गया है।

Atiq Ahmad News: माफिया अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाने की कहानी जितनी दिलचस्प है, उसकी अपराध की दुनिया के किस्से भी उतने ही खौफनाक हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को अतीक अहमद के खिलाफ अपना ऑपरेशन शुरू किया था। उसे साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया, जहां उमेश पाल अपहरण के मामले में विशेष अदालत ने अतीक को दोषी ठहराया। यह पहला मामला है, जिसमें अतीक को दोषी पाया गया है। जबकि, उस पर अपराध के अनगिनत मामले दर्ज हैं।

Mafia-Atiq-Ahmad

माफिया अमीक को लाया जा रहा प्रयागराज

अतीक के अपराध की दुनिया

अतीक के अपराधों की शुरुआत 1979 में हुई थी, जब उस पर एक मामले में हत्या का आरोप लगा था। करीब दस साल बाद 6 नवंबर 1989 में अतीक अहमद पर माफिया चांद बाबा की हत्या का आरोप लगा। इसके बाद माफियाओं की दुनिया में अतीक का नाम ऊपर चढ़ता ही गया। इसी दौरान उसने राजनीति में कदम रखा और उसने निर्दलीय चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया। इसके बाद उसे समाजवादी पार्टी से भी टिकट मिला और राजनीतिक शह के चलते अतीक के गुनाह बढ़ते ही चले गए। उसके आतंक का खौफ इतना था कि साल 2012 में 10 जजों ने भी अतीक के खिलाफ एक मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर दिया था। अतीक अहमद का खौफ ऐसा है कि गवाह भी उसके सामने थर-थर कांपते हैं।

अब वो मामला, जिसमें हो सकती है सजा

यह मामला राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल से जुड़ा हुआ है। उमेश का 2006 में अपहरण कर लिया गया था। इसी मामले में 11 आरोपी थे, जिसमें एक की मौत हो चुकी है। इन आरोपियों में अतीक अहमद के अलावा उसका भाई अशरफ भी शामिल था। इन सभी 10 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी पाया है। गौरतलब है कि उमेश पाल की बीते महीने फरवरी में हत्या कर दी गई। इस मामले में भी अतीक अहमद को आरोपी बनाया गया है।

End of Feed