अजित पवार का सियासी सफर: महाराष्ट्र का वो नेता जो छह बार डिप्टी तो बना लेकिन CM न बन पाया, 20 साल की उम्र में ले ली थी राजनीति में एंट्री

Who is Ajit Pawar : महाराष्ट्र की सियासत के दिग्गज नेता अजित पवार का आज सुबह दुखद प्लेन हादसे में निधन हो गया। बारामती में एक जनसभा के लिए गए अजित का प्लेन लैंडिग के वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया। 20 साल की उम्र से राजनीति में एंट्री लेने वाले अजित पवार छठी बार सूबे के डिप्टी सीएम थे। दादा के उपनाम से जाने जाने वाले अजित पवार महाराष्ट्र में हर सरकार में पावर सेंटर तो बने रहे, लेकिन कभी सीएम न बन सके। आइए जानते हैं उनका सियासी सफर...

Ajit Pawar Political Journey: महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और सबसे लंबे समय तक सूबे के डिप्टी सीएम रहने वाले गैर भाजपाई नेता अजित पवार का आज एक प्लेन हादसे में निधन हो गया। वे बारामती में एक जनसभा के लिए जा रहे थे जब यह हादसा हुआ। उनके अलावा विमान में पांच और लोग भी सवार थे, इस दुखद हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बच सका। हादसे के बाद सामने आए वीडियो में पूरा प्लेन जलकर खाक हो गया है। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। महाराष्ट्र के लोग अपने नेता की मौत से गमगीन हैं। 20 साल की उम्र से राजनीति में एंट्री लेने वाले अजित पवार 6 बार सूबे के डिप्टी सीएम रहे। आइए जानते हैं उनके राजनीतिक जीवन के बारे में...

कैसा रहा अजित पवार का सियासी सफर।

कैसा रहा अजित पवार का सियासी सफर।

कैसा रहा अजित पवार का शुरुआती जीवन

अजित पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अपने दादा-दादी के घर हुआ था। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के संस्थापक और दिग्गज नेता शरद पवार के बड़े भाई अनंतराव पवार और आशाताई पवार के पुत्र थे। उनके पिता वी. शांताराम मुंबई के प्रसिद्ध राजकमल स्टूडियो में कार्यरत थे। पारिवारिक माहौल और राजनीतिक विरासत ने अजित पवार को कम उम्र में ही सार्वजनिक जीवन की ओर आकर्षित किया। उनका विवाह सुनेत्रा पवार से हुआ,जिनसे उनके दो बेटे हैं, जय और पार्थ पवार।

End of Feed