ममता के खिलाफ बगावत! NDA का दामन थामने को तैयार कौन-कौन सांसद? सामने आई 19 नामों की सूची, टीएमसी ने बताया फर्जी

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 19 सांसदों की एक कथित सूची सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ये सांसद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ जाने के पक्ष में हैं। सूची में शामिल सांसदों के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने इस संबंध में हस्ताक्षर भी कर दिए हैं।

पश्चिम बंगाल की सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी के बुरे दिन हैं कि खत्म ही नहीं हो रहे। हालिया विधानसभा चुनावों में जीते हुए 80 विधायकों में से 60 के पार्टी के बगावत करने के बाद बड़ी संख्या में पार्टी के सांसदों ने भी बागी रुख अपना लिया है। हाल ही में बागी सांसद काकोली घोष के नेतृत्व में 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने एनडीए में शामिल होने की इच्छा जताई थी। हालांकि तब यह सामने नहीं आया था कि पत्र में हस्ताक्षर करने वाले सांसदों में किसके-किसके नाम हैं। इस बीच टीएमसी के कांग्रेस में शामिल होने की भी अटकलें हैं। इन अटकलों के बीच टीएमसी छोड़ एनडीए में शामिल होने की इच्छा जताने वाले सांसदों के नामों की एक सूची सामने आई है। हालांकि टीएमसी सूत्रों ने इस लिस्ट को फर्जी करार दिया है।

Kakoli Ghosh

काकोली घोष दस्तीदार (फाइल फोटो: PTI)

19 सांसदों की कथित सूची वायरल

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 19 सांसदों की एक कथित सूची सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ये सांसद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ जाने के पक्ष में हैं। सूची में शामिल सांसदों के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने इस संबंध में हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। हालांकि अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

End of Feed