'Budget' शब्द कहां से आया, भारत ने किस देश की परंपरा को अपनाया? जान लें दुनिया में सबसे पहले किसने किया बजट पेश

India's Budget Facts: इंग्लैंड दुनिया का पहला देश था जिसने बजट पेश किया। 1760 में, ब्रिटिश सरकार ने दुनिया का पहला ऑफिशियल बजट पेश किया। बजट (Budget) शब्द एक फ्रेंच शब्द, बुजेट (Bougette) से आया है, जिसका मतलब है चमड़े का ब्रीफकेस (Leather Briefcase)।

Budget Fascinating facts: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी 2026 को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। महत्वपूर्ण आर्थिक घोषणाएं होने की उम्मीद है, जिसके लिए सत्र 28 जनवरी को शुरू हुआ और 13 जनवरी को समाप्त होगा। यह सीतारमण का लगातार नौवां बजट होगा, जो एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम पर सबसे ज्यादा बजट (10) पेश करने के रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गई हैं।

budget

'Budget' शब्द कहां से आया, भारत ने किस देश की परंपरा को अपनाया?

भारत में सालाना बजट पहली बार 1921 में सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली के पहले सेशन में पेश किया गया था। आजाद भारत में, यूनियन बजट फरवरी के आखिरी वर्किंग दिन पेश किया जाता था। हालांकि, 2017 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस औपनिवेशिक दौर की प्रथा को तोड़ते हुए इसे 1 फरवरी को पेश किया, जो अब एक नियम बन गया है। साथ ही, 1999 तक बजट शाम 5 बजे घोषित किया जाता था, न कि अभी के 11 बजे के समय पर।

End of Feed