जब रतलाम डीएम से भिड़ गए कांग्रेस के नेता, यूरिया बना मुद्दा

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 13, 2022, 08:53 AM IST

मध्य प्रदेश के रतलाम में यूरिया के मुद्दे पर कांग्रेस के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया और जीतू पटवारी कलेक्टर से भिड़ गए।

जनप्रतिनिधियों और शासन में बैठे अधिकारियों के बीच कहासुनी अक्सर हो ही जाती है। अगर मामला विपक्ष के जुड़े नेताओं से जुड़ा हो तो सौतेला व्यहार जैसे शब्द भी सुनने को मिल जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के रतलाम में सामने आया। कांग्रेस के दो कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया और जीतू पटवारी डीएम नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से उलझ पड़े। मामला किसानों को यूरिया बाटने के संदर्भ में था। नेताओं का कहना है कि किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है। आंकड़ों में हेराफेरी की जा रही है। लेकिन डीएम ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। फिर भी अगर कोई आरोप है तो वो देखेंगे। लेकिन कांग्रेस के नेता नहीं माने और डीएम ऑफिस के सामवे धरने पर बैठ गए।

'कलेक्टर बन गया है बीजेपी नेता'

End of Feed