लालू यादव को बचाने के लिए मनमोहन सिंह के लाए अध्यादेश को राहुल ने क्यों फाड़ा था? शाह ने पूछा सवाल

गृह मंत्री ने कहा, लालू यादव को बचाने के लिए मनमोहन सिंह द्वारा लाए गए अध्यादेश को फाड़ने का राहुल गांधी का क्या औचित्य था? अगर उस दिन नैतिकता थी, तो क्या आज नहीं है?

Amit Shah on Rahul Gandhi: भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय व राज्य के मंत्रियों को पद से हटाने वाले बिल को लेकर मचे सियासी हंगामे के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को निशाने पर लिया। खास तौर पर उन्होंने इस मुद्दे पर राहुल गांधी से तीखा सवाल पूछा। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ इंटरव्यू में शाह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 130वां संविधान संशोधन विधेयक संसद में पास हो जाएगा।

Amit Shah on Rahul Gandhi

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना (ANI)

तीन चुनाव हारकर लालू के साथ आए राहुल

गृह मंत्री ने कहा, लालू यादव को बचाने के लिए मनमोहन सिंह द्वारा लाए गए अध्यादेश को फाड़ने का राहुल गांधी का क्या औचित्य था? अगर उस दिन नैतिकता थी, तो क्या आज नहीं है, क्योंकि आप लगातार तीन चुनाव हार चुके हैं? तीन चुनाव हारकर राहुल अब लालू के साथ आ गए हैं। शाह ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि यह पारित हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी और विपक्ष में कई लोग होंगे जो नैतिकता का समर्थन करेंगे और नैतिकता का आधार बनाए रखेंगे।

End of Feed