बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हालात पर पूरी दुनिया की नजर है। इस दौरान देश के अलग अलग विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले बांग्लादेशी छात्र भी अपने देश के हालात को लेकर चिंतित हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में बांग्लादेश के लगभग दो सौ छात्र पढ़ते हैं।
बीएचयू में पढ़ते हैं बांग्लादेशी छात्र
टाइम्स नाउ नवभारत ने की छात्रों से बातचीत
टाइम्स नाउ नवभारत की टीम बीएचयू के अंतराष्ट्रीय हॉस्टल पहुंची। इस दौरान टीम ने बांग्लादेशी छात्रों से बात की और उनकी परेशानियों को जानने और समझने की कोशिश की। वीडियो में देखिए छात्रों ने क्या कहाBHU में पढ़ते हैं बांग्लादेशी छात्र
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले ये छात्र अपने परिजनों से संपर्क ना होने से परेशान हैं। जबकि कई ऐसे छात्र हैं, जिनकी पढ़ाई पूरी हो गई है लेकिन उन्होंने फिलहाल विश्वविद्यालय में ही शरण ले रखी है। BHU प्रशासन की ओर से बांग्लादेशी छात्रों को हर सुविधा प्रदान करने की एडवाइजरी जारी की गई है।बांग्लादेश में क्या हो रहा है
बांग्लादेश ने मंगलवार को सेना में शीर्ष पदों पर बड़ा फेरबदल किया, जिसके तहत राष्ट्रीय दूरसंचार निगरानी केंद्र (एनटीएमसी) के महानिदेशक मेजर जनरल जियाउल अहसन को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। यह फेरबदल आरक्षण प्रणाली को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ने के एक दिन बाद किया गया है।
