ये है सबसे लंबी दूरी तय करने वाली Vande Bharat Express, जानिए इसका रूट, किराया और शेड्यूल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 8, 2024, 01:10 PM IST

Vande Bharat Express: नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ​​को 15 फरवरी, 2019 को हरी झंडी दिखाई गई थी। ये ट्रेन दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी रूट पर चलती है।

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने भारतीय रेलवे के लिए एक क्रांति लाने का काम किया है। इन ट्रेनों ने सफर को न सिर्फ आरामदायक बनाया बल्कि इससे समय की भी बहुत बचत हुई। इन ट्रेनों का नेटवर्क देशभर में बढ़ाया जा रहा है और केंद्र सरकार की ओर से हर महीने कोई न कोई नई ट्रेन चलाई जा रही है। वंदे भारत के बाद अब आम आदमी के लिए अमृत भारत ट्रेन भी चलाई जा रही है जो न सिर्फ किफायती होगी, बल्कि समय बचाने के साथ आरामदायक भी होगी। आपको बता रहे हैं कि वंदे भारत एक्सप्रेस का कौन सा रूट सबसे लंबा है और इसमें कितना समय लगता है।

vande bharat orange

वंदे भारत एक्सप्रेस

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत

इस समय सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चल रही है। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ((New Delhi–Varanasi Vande Bharat Express) प्रयागराज सहित कई रूट से संचालित हो रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। देश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी 2019 को चलाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे वाराणसी से हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया था। वाराणसी से नई दिल्ली के लिए चलने वाली इस ट्रेन ने लोगों का सफर बेहद आसान बनाया है।

End of Feed