'मोदी की गारंटी': PM ने किसानों को साध US से चीन-PAK तक का छेड़ा जिक्र, बोले- इससे बड़ी Guarantee क्या है भाई?

  • Contributed by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 1, 2023, 08:17 PM IST

Narendra Modi on Opposition: प्रधानमंत्री ने ये बातें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस” पर आयोजित ‘भारतीय सहकारिता कांग्रेस’ कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने आगे बताया कि एनडीए सरकार कृषि क्षेत्र और किसान कल्याण के लिए सालाना 6.5 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है, जिससे प्रत्येक किसान को सालाना लगभग 50,000 रुपए का लाभ मिल रहा है।

Narendra Modi on Opposition: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (एक जुलाई, 2023) को किसानों को साधने का प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि हर किसान को सालाना 50,000 रुपए का लाभ मिल रहा है और यह वादा नहीं ‘मोदी की गारंटी' है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान आगे अमेरिका से लेकर चीन और पाकिस्तान तक का जिक्र छेड़ा। पीएम ने इस संदर्भ में कहा कि किसानों को यूरिया का एक बैग 270 रुपए का मिल रहा है और यह कीमत बांग्लादेश (720 रुपए), पाकिस्तान (800 रुपए), चीन (2,100 रुपए) और अमेरिका (3,000 रुपए) से बहुत अधिक कम है। वह आगे बोले कि बीते नौ साल में किसानों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद करके उन्हें 15 लाख करोड़ रुपए से अधिक दिए गए और सरकार ने पिछले साल उर्वरक सब्सिडी पर 10 लाख करोड़ रुपये खर्च किए। साथ ही यह सुनिश्चित किया कि किसानों को उचित कीमत पर फसल पोषक तत्व मिले। ऐसे में “इससे बड़ी गारंटी क्या होती है भाई?”

narendra modi ki guarantee

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बात रखते हुए। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

उन्होंने ने मुख्य रूप से उर्वरक सब्सिडी, खाद्यान्न खरीद और पीएम-किसान के रूप में किसानों को दिए गए फायदों को गिनाया। साथ ही कहा, “यह दिखाता है कि गारंटी कैसी दिखती है और किसानों के जीवन में बदलाव के लिए कितने बड़े प्रयासों की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों के खातों में 2.5 लाख करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।

End of Feed