Bihar Purnia MP Pappu Yadav Oath Video: बिहार की पूर्णिया सीट का परिणाम राज्य के पुराने और दमदार निर्दलीय चुनाव लड़े पप्पू यादव (Pappu Yadav) के पक्ष में गए, 25 जून को लोकसभा में सांसदों का शपथग्रहण समारोह हुआ उस दौरान सांसद बने पप्पू यादव (MP Pappu Yadav) ने शपथ ग्रहण की और कुछ ऐसा बोल दिया जिसकी खासी चर्चा हो रही है।
बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव जब लगे बरसने
बता दें कि सांसद पप्पू यादव ने शपथ की शुरुआत प्रणाम पूर्णिया, प्रणाम बिहार, सलाम बिहार, जौहार बिहार के साथ की इसके बाद उन्होंने मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण की।
शपथ लेने के बाद पप्पू यादव ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और अन्य और बातें कहीं, इसे सुनकर सदन में बैठे सांसदों ने इस आपत्ति जताई तो उसके बाद सांसद पप्पू यादव का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो चर्चा का विषय हो गया, आप भी देखें ये वीडियो-
शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने ReNEET का डिमांड किया और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मांग किया! वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शपथ लेने के बाद बोलने लगे.. 'बहुत बहुत धन्यवाद के साथ Reneet बिहार, विशेष राज्य का दर्जा, सीमांचल जिंदाबाद, मानवतावाद जिंदाबाद, भीम जिंदाबाद, संविधान जिंदाबाद'
