भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी कनाडा में क्या कर रहे हैं? अमित शाह ने निज्जर मामले पर तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 15, 2023, 07:37 AM IST

ट्रूडो ने 18 सितंबर को आरोप लगाया था कि खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट संभावित रूप से शामिल हैं।

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों पर बयान दिया। इस मामले पर भारत के रुख को दोहराते हुए अमित शाह ने 18 जून को सरे में हुई निज्जर की हत्या से संबंधित आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने सवाल पूछा, भारत में वांछित आतंकवादी कनाडा में क्या कर रहे हैं? शाह ने टीवी टुडे के एक कार्यक्रम एक बातचीत के दौरान कहा कि हमने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्हें (कनाडा सरकार को) यह भी जवाब देना चाहिए कि भारत में वांछित आतंकवादी कनाडा में क्या कर रहे थे।

amit shah

अमित शाह

2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित

भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। 18 सितंबर को ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंध गंभीर तनाव में आ गए। सितंबर में ट्रूडो के आरोपों के कुछ दिनों बाद भारत ने कनाडाई नागरिकों को वीजा जारी करना अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। भारत ने कनाडा में कुछ वीज़ा सेवाओं को निलंबित होने के एक महीने से अधिक समय बाद पिछले महीने फिर से शुरू किया था।

End of Feed