पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुखिया ममता बनर्जी ने बुधवार (30 नवंबर, 2022) को उत्तर 24 परगना के गांवों का बोट से दौरा किया। उन्होंने इस दौरान नाव भी चलाई। दीदी ने जब इस बोट की स्टियरिंग संभाली, तब उनके बगल में एक व्यक्ति उन्हें नाव के फंक्शंस के बारे में इस्ट्रक्ट (समझा) कर रहा था।
बोट ड्राइव करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।
हालांकि, सीएम का यह अंदाज देख लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को न रोक पाए। 35 सेकेंड की इस क्लिप को देखने के बाद टि्वटर पर @GorkhaCheli के हैंडल से कहा गया- चाय, मोमो, पकौड़े भी बनाए। स्कूटी भी चलाई। अब बोट...आगे बस दे दो। @ChettriSatyakam ने इस पर कहा कि यार, रॉकेट दे दो! @praveenpandey ने लिखा- स्कूटर, कार, बोट हो गई...अब अगली बारी स्पेस एक्स रॉकेट की है। ममता ने थल और जल कैप्चर कर लिया, अब नभ की बारी है।
#WATCH West Bengal CM Mamata Banerjee drives a boat during her visit to the villages in North 24 Parganas.(Source… t.co/Pj9UVvTCRN
— ANI (@ANI) Nov 30, 2022
@ShubhaankarC ने कहा कि क्या वह गेयर या फिर हैंडब्रेक को ढूंढ रही थीं? @amist_atul ने लिखा- एक दिन पनडुब्बी भी चलाएंगी ये...2024 से पहले। @sanjeevhapur ने पूछा कि क्या इनके पास लाइसेंस है...यह तो एक तरह से अवैध है। @MeraNamVijay ने भी कहा कि क्या उनके पास लाइसेंस हैं?
@ANI t.co/UkeuFJyLo8
— ANI (@ANI) Nov 30, 2022
