पश्चिम बंगाल टीचर भर्ती घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के आदेश पर लगाई रोक

  • Authored by: गौरव श्रीवास्तव
  • Updated Apr 28, 2023, 10:10 PM IST

West Bengal Teacher Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल में टीचर भर्ती घोटाले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के आदेश पर रोक लगा दी है।

West Bengal Teacher Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल में टीचर भर्ती घोटाले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के आदेश पर रोक लगा दी है। इसके लिए रात 8 बजे बैठी स्पेशल बेंच ने रोक लगाई। जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने स्वतः संज्ञान लेते हुए रोक लगाई। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारे आदेश की कॉपी कलकत्ता हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को तुरंत भेजी जाए।

Supreme Court, West Bengal Teacher Recruitment Scam

पश्चिम बंगाल में टीचर भर्ती घोटाले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस गंगोपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से आज की तारीख में ही अपने टीवी इंटरव्यू का ओरिजनल ट्रांसक्रिप्ट देने का आदेश दिया था। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी कहा कि जस्टिस गंगोपाध्याय को इस तरह का आदेश पारित नहीं करना चाहिए था।

End of Feed