West Bengal Rajya Sabha Bypoll: पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव, जानिए क्यों खाली हुईं सीटें

पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव होगा। ये सीटें टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं। मतदान और मतगणना एक ही दिन होगी। उपचुनाव में चुने जाने वाले सांसद अपने पूर्ववर्ती सदस्यों के शेष कार्यकाल के लिए निर्वाचित होंगे।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग की इस घोषणा के बाद जहाँ तीनों सीटों पर भाजपा की जीत की प्रबल संभावना दिख रही है, वहीं बंटी हुई तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ताकत संसद में और कम हो सकती है।

rajya sabha

पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव होंगे। istock

निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई को उपचुनाव होगा। ये सीटें तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्यों सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक के इस्तीफे की वजह से खाली हुई हैं। इन नेताओं ने विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे और जून में संसद के उच्च सदन और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया था।

End of Feed