Kolkata: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक (Nisith Pramanik) के काफिले पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कूचबिहार (Coochbehar) में हमला हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस हमले के लिए सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा के मुताबिक ये हमला टीएमसी समर्थकों ने किया। खुद के काफिले पर हुए हमले के बाद प्रमाणिक ने कहा, 'बंगाल सरकार सख्त है तो इतने लोग कैसे जमा हो गए? मेरे लिए इतना बड़ा खतरा कैसे हो सकता है जब राज्य पुलिस (Police) ने मेरे एस्कॉर्ट के लिए रास्ता तय किया?'
गृहराज्य मंत्री के निसिथ प्रमाणिक के काफिले पर बंगाल में हमला
WB | The gathering even had sticks, stones & other weapons despite police presence. They surely didn't show up with… t.co/1cvrWY3Tde
— ANI (@ANI) Nov 3, 2022
