ममता बनर्जी को तगड़ा झटका देने की तैयारी में ऋतब्रत, TMC के फ्रीज खातों को मिली राहत के खिलाफ जा रहे सुप्रीम कोर्ट

TMC Frozen Accounts Row: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने एलान किया है कि वे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सीज किए गए तीन बैंक खातों को दोबारा अस्थाई रूप से चलाने की कलकत्ता हाई कोर्ट की अनुमति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। दूसरी तरफ, उन्होंने टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए तीन पूर्व सांसदों के फैसले को लोकतांत्रिक अधिकार बताया।

TMC Frozen Accounts Row: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बैंक खातों के फ्रीज होने और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर घमासान एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंचने वाला है। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी (Ritabrata Banerjee) ने गुरुवार को साफ कर दिया कि उनकी पार्टी कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court TMC order) के उस फैसले के खिलाफ देश की सबसे बड़ी अदालत (सुप्रीम कोर्ट) में विशेष अनुमति याचिका दायर करेगी, जिसमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) को उसके फ्रीज किए गए तीन बैंक खातों को अस्थाई रूप से इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई है।

TMC Frozen Accounts Row

बंगाल में नया सियासी घमासान

ऋतब्रत बनर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब यह मामला शुरुआत में कलकत्ता हाई कोर्ट में था, तब ईडी इस कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं थी। लेकिन अब जब वे सुप्रीम कोर्ट का रुख कर रहे हैं, तो इस मामले में ईडी को भी एक पक्ष बनाया जाएगा। टीएमसी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने फंड की हेराफेरी का गंभीर आरोप लगाया।

End of Feed