'मेट्रो से लेकर अब जर्सी भी भगवा रंग की', BJP पर बरसीं बंगाल CM- वे समूचे देश को 'गेरुआ' से रंगने का कर रहे प्रयास

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 18, 2023, 07:52 AM IST

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम की अभ्यास (प्रैक्टिस) जर्सी मौजूदा समय में भगवा रंग की है, जबकि मेन (गेम) जर्सी में भगवा रंग की पट्टियां हैं। वहीं, यूपी के कानपुर में मेट्रो रेल की थीम में भी भगवा रंग का इस्तेमाल किया गया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा भारतीय क्रिकेट टीम के साथ देश भर के विभिन्न संस्थानों का भगवाकरण करने के प्रयास कर रही है।

mamata banerjee on bjp saffron

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भगवाकरण को लेकर बीजेपी को घेरा है।

शुक्रवार (17 नवंबर, 2023) को मध्य कोलकाता के पोस्ता बाजार में जगद्धात्री पूजा की शुरुआत के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा ने न केवल क्रिकेट टीम की जर्सी में बल्कि मेट्रो स्टेशनों की पेंटिंग में भी भगवा रंग जोड़ दिया है।

End of Feed