ममता बनर्जी के लिए क्या फिर LUCKY साबित होगी भवानीपुर सीट? सुवेंदु अधिकारी ने दी सीधी चुनौती; समझें समीकरण

West Bengal Assembly Election 2026: ममता बनर्जी लगातार चौथी बार तृणमूल कांग्रेस का चेहरा बनकर चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। 71 वर्षीय ममता बनर्जी को भवानीपुर से चुनावी मैदान में हैं और भाजपा के सुवेंदु अधिकारी उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

West Bengal Assembly Election 2026: ममता बनर्जी लगातार चौथी बार तृणमूल कांग्रेस (TMC) का चेहरा बनकर चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। पांच साल बाद चुनावी मैदान में ममता और भाजपा के सुवेंदु अधिकारी फिर से आमने-सामने होंगे। 2021 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम में शिकस्त दी थी।

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो साभार: @AITCofficial)

ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बीचों-बीच बसा भवानीपुर ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है, ठीस वैसे ही जैसे नंदीग्राम को सुवेंदु अधिकारी का गढ़ कहते हैं। 5 साल पहले सुवेंदु अधिकारी के चैलेंज करने पर ममता नंदीग्राम पहुंच गई थीं, लेकिन इस बार सुवेंदु अधिकारी खुद भवानीपुर पहुंचे हैं ममता को टक्कर देने। सुवेंदु अधिकारी कभी ममता के करीबी और बेहद भरोसेमंद माने जाते थे। ममता सरकार में वो मंत्री भी रहे, लेकिन 2020 में सुवेंदु तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

End of Feed