Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम, ठंड के बीच कड़केगी बिजली, होगी भारी बारिश, IMD ने आने वाले दिनों के लिए इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

Weather India Update Today: देश में इतनी ठंड पड़ रही है, लेकिन इससे राहत कब मिलेगी। इसको लेकर मौसम का पूर्वानुमान सामने आया है। जिसमें बताया गया कि उत्तर-पश्चिम भारत में 19 से 22 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, इसके बाद 23 से 25 जनवरी के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

Weather Update: देश में बेहद ठंड पड़ रही है। इतनी ठंड में लोगों का काम धंधा मंदा पड़ गया है। इस बीच भारत में 19 से 24 जनवरी, 2026 के बीच मौसम में काफी बदलाव और हलचल देखने को मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दो पश्चिमी विक्षोभ देश के उत्तरी हिस्सों से एक के बाद एक गुजरेंगे। 18 जनवरी को शाम 07:52 बजे जारी किए गए अखिल भारतीय मौसम सारांश और पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार, इस अवधि के बाद भारत के कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी, घना कोहरा, शीतलहर की स्थिति, गरज के साथ बारिश और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के रूप में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है।

cold (5)

पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम, ठंड के बीच कड़केगी बिजली, होगी भारी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेंगे

मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिया है कि दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेंगे, पहला 19 जनवरी की रात से और दूसरा 21 जनवरी से। इन सिस्टम से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की गतिविधि तेज होने और बाद में इनका असर आस-पास के मैदानी इलाकों तक फैलने की उम्मीद है। इन सिस्टम का मौजूदा ठंडी हवा के साथ मेल से पूर्वानुमान अवधि के शुरुआती हिस्से में शीतलहर और कोहरे की स्थिति बनी रहने की भी उम्मीद है।

End of Feed