Weather Update: आज कैसा रहेगा आपके इलाके में मौसम, जानिए इन राज्यों में मोचा का कितना असर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 9, 2023, 11:19 AM IST

बंगाल की खाड़ी से उठा मोचा तूफान तीव्र होता जा रहा है। इसके चलते ओडिशा सहित कुछ अन्य राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। यहां मौसम में बड़ा बदलाव दिख रहा है।

Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम लगातार बदल रहा है। इस बीच बंगाल की खाड़ी से उठा मोचा तूफान भी अपना असर दिखा रहा है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

weather Updates

आज कैसा रहेगा आपके इलाके में मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को आसमान साफ रहने और दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 37 डिग्री और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना। उत्तर भारत में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

End of Feed