Weather Update: मानसून ने दिलाई गर्मी से राहत,मौसम का आनंद लेने के लिए करें प्लानिंग, जानें देशभर का वेदर रिपोर्ट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 1, 2023, 06:00 AM IST

Weather Update: मानसून ने भारत के अधिकांश हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत दिला दी है। दिल्ली, पटना, मुंबई, बिहार, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। अगर आप किसी प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं तो इस बेहतर मौसम नहीं हो सकता है। तो कर लें प्लानिंग।

Weather Update: दिल्ली में मानसून की बारिश ने शुक्रवार को दिल्ली को तरबतर कर दिया। यानी मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इतना ही नहीं प्रदूषण से कुछ दिनों के लिए मुक्ति मिल गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आर्द्रता 100 से 74 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग कार्यालय ने दिल्ली में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि राजधानी में शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। मुंबई, बिहार, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली। आप हरियाली और बेहतरीन मौसम का आनंद लेने के लिए धूमने का आनंद ले सकते हैं।

monsoon update, weather update, rain update

मानसून ने देशभर को भिंगोया, गर्मी से मिली राहत

बिहार में लोगों को गर्मी से राहत मिली

बिहार में लगातार भारी बारिश और जलजमाव के कारण शुक्रवार को कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। लेकिन लोगों को गर्मी से भारी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, कटिहार और बांका जिलों में कई जगहों पर जलजमाव हो गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त पिछले 24 घंटों में राजधानी पटना में 53.45 मिमी बारिश हुई, जबकि रानीगंज में 90.8 मिमी, पूर्णिया में 77.5 मिमी, मधेपुरा में 75 मिमी, सहरसा में 68.8 मिमी, जमुई में 67.3 मिमी, पूर्णिया में 67 मिमी, कटिहार में 64.5 मिमी और बांका में 56 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने अरवल, भोजपुर, बक्सर, गया, जमुई, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास, सारण और वैशाली जैसे जिलों में हल्की से तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

End of Feed