Weather Report: बारिश से दिल्ली में तापमान गिरा, अगले कुछ दिनों तक गर्मी से मिली रहेगी निजात, जानिए जून में कैसा रहेगा मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2023, 09:34 PM IST

Weather Report: आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि राजधानी में सोमवार दोपहर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 'येलो' अलर्ट जारी किया है

Weather Report: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार को बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र ने कहा है कि चार जून तक राजधानी में 'लू' की स्थिति लौटने की संभावना नहीं है।

delhi rain today

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

येलो अलर्ट जारी

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि राजधानी में सोमवार दोपहर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 'येलो' अलर्ट जारी किया है, जिसमें लोगों को यातायात बाधित होने और निचले इलाकों में पानी भरने की चेतावनी दी गई है। दिल्ली के प्रमुख मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

End of Feed