
Weather Updates: मुंबई में 24 घंटे के लिए ‘येलो' अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, हिमाचल में राजमार्ग बंद
Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam in Delhi, Noida, Ghaziabad, Meerut: पहाड़ी राज्यों सहित उत्तर भारत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बीते दिनों में भारी बारिश से भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं जबकि दिल्ली, यूपी एवं मध्य प्रदेश के कई इलाके बाढ़ का सामना कर रहे हैं। इन सबके बीच मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने आठ राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather Update)और उसके आस-पास से सटे राज्यों में भी अगले हफ्ते बारिश की पूरी संभावना है। दिल्ली मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 18 जुलाई से 22 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।