140 करोड़ भारतीयों की जरूरतें सर्वोपरि, राष्ट्रीय हित में उठाएंगे हर जरूरी कदम...ट्रंप के टैरिफ पर भारत की अमेरिका को दो टूक

विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के टैरिफ फैसले को अनुचित, अन्यायपूर्ण बताया है। भारत ने साफ किया कि राष्ट्रीय हित की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएं जाएंगे।

India Reply To Trump's New 25 Percent Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ का भारत ने विरोध जताया है। भारत ने इसे अन्यायपूर्ण बताया र अमेरिका को दो टूक सुनाते हुए कहा कि राष्ट्रीय हित में हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। ट्रंप की ओर से 25 फीसदी नए टैरिफ के आदेश पर हस्ताक्षर के बाद विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका को खरी-खरी सुनाई।

Trump tariff

ट्रंप के टैरिफ पर भारत का सख्त जवाब

ट्रंप के कदमों पर जताई नाराजगी

भारत ने रूस से तेल आयात को लेकर ट्रंप की ओर से उठाए गए कदमों पर नाराजगी जताई। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि तेल आयात हमारी ऊर्जा सुरक्षा का मामला, 140 करोड़ भारतीयों की जरूरतें सर्वोपरि हैं। मंत्रालय ने अमेरिका के टैरिफ फैसले को अनुचित, अन्यायपूर्ण बताया है। भारत ने साफ किया कि राष्ट्रीय हित की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएं जाएंगे।

End of Feed