'दाने और पानी के लिए तरसा देंगे...', राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को आतंकवाद पर दो टूक, बोले- तीनों सेनाओं को खुली छूट

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के आगरा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करते हुए पाकिस्तान को अब तक की सबसे सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं होगा।

Rajnath Singh: उत्तर प्रदेश के आगरा में 16वीं सदी के महान शासक महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण (Maharana Pratap Statue Unveiling) करने पहुंचे देश के रक्षा मंत्री (Rajnath Singh Pakistan Warning) राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हमेशा देश के नागरिकों के स्वाभिमान और सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा है। सरकार किसी जाति, पंथ या धर्म की राजनीति नहीं करती, बल्कि न्याय और इंसानियत के सिद्धांतों पर चलती है।

Rajnath Singh (1)

आगरा में कांग्रेस पर बरसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

आतंकवाद पर सेना को खुली छूट-रक्षामंंत्री

रक्षा मंत्री (Rajnath Singh on Terrorism) ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले देश में अक्सर आतंकी घटनाएं होती थीं, लेकिन तब सख्त कार्रवाई की कमी थी। उन्होंने हालिया आतंकी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों की जान ली, तो सरकार ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया।

End of Feed