'अगर आप देश के खिलाफ बोलेंगे तो हम 200 बार टोकेंगे'; श्रीकांत शिंदे ने राहुल गांधी के खिलाफ खोल दिया मोर्चा

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी बीते साल मई में सशस्त्र बलों की सफलता की बजाय यह जानने को लेकर अधिक चिंतित थे कि पाकिस्तान में कितने विमान गिराए गए।

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने राहुल गांधी पर भारत विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप लगाया है। शिंदे ने कहा कि राहुल अगर भारत विरोधी एजेंडा चलाएंगे तो उन्हें 20 बार नहीं बल्कि 200 बार टोका जाएगा। उन्होंने यह हमला तब बोला जब वे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के विपक्ष के प्रस्ताव पर बहस में भाग ले रहे थे। इस दौरान श्रीकांत शिंदे ने ओम बिरला के प्रति अपना समर्थन जताते हुए विपक्ष के व्यवहार की कड़ी आलोचना की।

राहुल गांधी

राहुल गांधी

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बीते साल मई में सशस्त्र बलों की सफलता की बजाय यह जानने को लेकर अधिक चिंतित थे कि पाकिस्तान में कितने विमान गिराए गए।

End of Feed