बंगाल में गांधी पर होगा रोजगार गारंटी कार्यक्रम का नाम; 'जी राम जी' विवाद के बीच ममता बनर्जी का ऐलान

Karmashree Scheme: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 20 साल पुराने मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित भारत-जी राम योजना करने के कदम को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे शर्म महसूस होती है कि उन्होंने मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने का फैसला किया है, क्योंकि मैं भी इसी देश की हूं।

Karmashree Scheme: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 20 साल पुराने मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित भारत-जी राम योजना करने के कदम को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार अपने ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखेगी।

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो साभार: PTI)

CM ममता ने क्या कुछ कहा?

बनर्जी ने कोलकाता में आयोजित एक व्यापार और उद्योग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कुछ राजनीतिक दल हमारे राष्ट्रीय महापुरुषों का सम्मान करने में विफल रहते हैं, तो वह हम करेंगे। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा का नाम नहीं लिया।बनर्जी की ओर से यह घोषणा ऐसे समय आयी जब लोकसभा ने ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक, 2025’ पारित कर दिया जो महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का स्थान लेगा।

End of Feed