हमें गलतियों के चक्र से बाहर निकलना होगा- NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट में आज नीट पेपर लीक विवाद पर सुनवाई हुई, जहां सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रूख अपनाया और डॉ. के. राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के लागू करने को लेकर सवाल भी पूछे।

NEET (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) विवाद पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। उच्चतम न्यायलय (Supreme Court) ने परीक्षा प्रणाली की पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि हमें परीक्षा तंत्र में बार-बार होने वाली गलतियों के चक्र को हर हाल में खत्म करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह सुधारों की प्रक्रिया की खुद निगरानी करेगा और इसके लिए वो उम्मीद से कहीं ज्यादा आगे जा सकता।

supreme court pil

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो-PTI)

'भारतीय वायुसेना से प्रश्नपत्र ले जाना सिर्फ अस्थाई व्यवस्था'

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को सूचित किया कि सुधारों पर काम चल रहा है और इस पर प्रगति जारी है। केंद्र सरकार बच्चों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार है। नीट प्रश्नपत्र लीक रोकने के सभी कदम सर्वोच्च कार्यपालिका स्तर की निगरानी में उठाए जा रहे हैं।

End of Feed