हम जीत गए हैं- सरकारी प्रतिनिधिमंडल से मिलकर बोले जरांगे, कहा- अगर सरकार ने जारी किया आदेश तो आज मुंबई छोड़ दूंगा

मनोज जरांगे को सरकार ने उनकी मांगों पर अपनी स्थिति साफ कर दी है। आज मनोज जरांगे से सरकारी प्रतिनिधमंडल मिला और सरकार के फैसले की जानकारी दी।

महाराष्ट्र में जारी मराठा आरक्षण आंदोलन अब समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। मुंबई में आजाद मैदान में मराठाओं को आरक्षण दिलाने के लिए अनशन पर बैठे मनोज जरांगे ने सरकारी प्रतिनिधिमंडल के ऑफर के बाद प्रदर्शनकारियों से कहा कि वो जीत गए हैं। कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को अनिश्चितकालीन अनशन के पांचवें दिन अपनी अधिकांश मांगों को स्वीकार कर लिए जाने के बाद जीत की घोषणा की जिससे यहां उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार की मंत्रिमंडलीय उप-समिति द्वारा जिन मांगों को स्वीकार किया गया है उनमें पात्र मराठों को कुनबी जाति का होने का प्रमाण पत्र देना भी शामिल है।

End of Feed