'हमें SIR से नहीं, इसे कराने के तरीके पर आपत्ति है', तेजस्वी का दावा-बिहार में BJP के इशारे पर काम कर रहा EC

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता ने कहा कि बिहार में कराए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) पर नहीं बल्कि इसे कराए जाने के तरीके पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सलाह को भी EC नहीं मान रहा। राजद नेता ने कहा कि उसका यह रवैया लोकतंत्र के खिलाफ है। बिहार लोकतंत्र की जननी है और इस बचाने के लिए वह हर मोर्चे पर लड़ेंगे।

Tejashwi Yadav : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गुरुवार को चुनाव आयोग (EC) पर भाजपा के इशारे में पर काम करने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता ने कहा कि बिहार में कराए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) पर नहीं बल्कि इसे कराए जाने के तरीके पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सलाह को भी EC नहीं मान रहा। राजद नेता ने कहा कि उसका यह रवैया लोकतंत्र के खिलाफ है। बिहार लोकतंत्र की जननी है और इस बचाने के लिए वह हर मोर्चे पर लड़ेंगे।

tejashwi yadav

बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होंगे विधानसभा चुनाव। तस्वीर-पीटीआई

ईसी ने सुप्रीम कोर्ट की सलाह नहीं मानी

पटना में चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि ईसी की इस एसआईआर प्रक्रिया को हम लगातार चुनौती दे रहे हैं। हमने इसे लोगों के बीच उठाया। बिहार बंद किया यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट तक गए। शीर्ष अदालत ने दस्तावेजों में आधार शामिल करने की सलाह भी दी लेकिन ईसी कोर्ट के सलाह को नहीं माना। हम लोग पटना और दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिले लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। हमारे सवालों को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता जवाब नहीं दे रहे हैं।

End of Feed