'हमने भारत के लिए खून दिया, आगे भी देते रहेंगे', INDIA ब्लॉक की रैली में बोले फारूक अब्दुल्ला

INDIA Bloc Rally: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने रामलीला मैदान रैली को संबोधित करते हुए भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा।

INDIA Bloc Rally: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को दिल्ली में आयोजित रामलीला मैदान रैली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने भारत के लिए खून दिया है। पहले भी दिया है, आज भी दे रहे हैं और कल भी देंगे। हमें इसी वतन में रहना है।

Farooq Abdullah.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला

EC पर भी बरसे फारूक अब्दुल्ला

चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जिन्होंने वोट चोरी का काम किया, मैं चुनाव आयोग के उस अधिकारी से कहना चाहता हूं कि आज आपने एक करोड़ से ज्यादा हिंदुओं को भी निकाल दिया तो क्या वो भी पाकिस्तानी हैं?

End of Feed