Sengol को लेकर बोले पीएम मोदी-'सेंगोल' सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक लेकिन नहीं दिया गया उचित सम्मान

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 27, 2023, 11:24 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सेंगोल को वाकिंग स्टिक के रूप में आनंद भवन में प्रदर्शनी के लिए रख दिया गया था। आपका ये सेवक और हमारी सरकार अब उस सेंगोल को आनंद भवन से निकाल कर लाई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस (Congress) पर जबदस्त निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि 1947 में अंग्रेजों से सत्ता के हस्तांतरण के प्रतीक 'सेंगोल' (Sengol) को आजादी के बाद उचित सम्मान मिलना चाहिए था, लेकिन इसे प्रयागराज के आनंद भवन में 'छड़ी' के रूप में प्रदर्शित किया गया।मोदी ने रविवार को नये संसद भवन के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर यहां अपने आवास पर तमिलनाडु के अधीनम (पुजारियों) से 'सेंगोल' प्राप्त करने के बाद यह टिप्पणी की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'आपका सेवक' और सरकार 'सेंगोल' को प्रयागराज के आनंद भवन से निकालकर ले आई है। आनंद भवन नेहरू परिवार का निवास स्थान था, जिसे एक संग्रहालय में बदल दिया गया है।

End of Feed