'हम 20,000 करोड़ रुपये का खो रहे राजस्व'; मोदी सरकार पर बरसीं ममता बनर्जी, बोलीं- आप हमारा छीन रहे हैं पैसा

GST Reforms: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दावा किया कि केंद्र जीएसटी दरें कम करने का अनुचित श्रेय ले रहा है, जबकि यह पहल राज्य ने की थी। प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना बनर्जी ने कहा कि हम 20,000 करोड़ रुपये का राजस्व खो रहे हैं, हालांकि हम जीएसटी कम होने से खुश हैं। लेकिन आप (मोदी) इसका श्रेय क्यों ले रहे हैं?

GST Reforms: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दावा किया कि केंद्र जीएसटी दरें कम करने का अनुचित श्रेय ले रहा है, जबकि यह पहल राज्य ने की थी। उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सोमवार को नवरात्र के पहले दिन से ‘‘जीएसटी बचत उत्सव’’ शुरू होगा, जो आयकर छूट के साथ मिलकर अधिकांश लोगों के लिए ‘‘डबल बोनैंजा’’ होगा।

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

ममता बनर्जी ने क्या कुछ कहा?

प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना बनर्जी ने कहा कि हम 20,000 करोड़ रुपये का राजस्व खो रहे हैं, हालांकि हम जीएसटी कम होने से खुश हैं। लेकिन आप (मोदी) इसका श्रेय क्यों ले रहे हैं? हमने जीएसटी की दरें घटाने की मांग की थी। केंद्रीय वित्त मंत्री (निर्मला सीतारमण) के साथ जीएसटी परिषद की बैठक में हमारा यही सुझाव था। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने मनरेगा जैसी कई योजनाओं में केंद्रीय परियोजना आवंटन के रूप में 1.92 करोड़ रुपये से अधिक जारी नहीं किए हैं।

End of Feed