बस ड्राइवर के घर मिला कुबेर का खजाना, 20 करोड़ कैश, 15 किलो सोना... नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ीं मशीनें!

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सरकारी बस ड्राइवर और मौजूदा पत्थर व्यापारी मीनार मंडल के ठिकाने से 20 करोड़ रुपये से अधिक नकद और 15 किलो सोना (जिसकी कीमत करीब 21.5 करोड़ रुपये है) बरामद किया है।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने अवैध संपत्ति के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। पुलिस ने देऊचा गांव में एक पूर्व सरकारी बस ड्राइवर और मौजूदा पत्थर कारोबारी मीनार मंडल के दो मंजिला मकान पर छापेमारी कर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और 15 किलो सोना बरामद किया है। बरामद किए गए सोने में 1-1 किलो की 14 छड़ें और 100-100 ग्राम के 10 बिस्कुट शामिल हैं, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 21.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Gold Recovery Birbhum

बीरभूम में अवैध कमाई पर चला डंडा (प्रतीकात्मक फोटो)

अधिकारियों के अनुसार, नोटों की गिनती के लिए मशीनें लगानी पड़ीं और कई बैगों में भरी नकदी का आंकड़ा 20 करोड़ रुपये को पार कर गया। पुलिस ने बताया कि मीनार मंडल पहले 'नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन' में ड्राइवर था, लेकिन कुछ साल पहले नौकरी छोड़कर अपने रिश्तेदार मोहम्मद नजीबुद्दीन उर्फ 'टुल्लू मंडल' के पत्थर के कारोबार में शामिल हो गया था।

End of Feed