Wayanad Landslide Dead Body : वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों के शवों को दफनाने के दिशा-निर्देश जारी

Wayanad Landslide Dead Bodies: जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि शव दफनाने के स्थान पर पहचान संख्या को स्पष्ट रूप से दर्शाने के बाद ही इन्हें दफनाया जाए।

KEY HIGHLIGHTS
  1. अब तक प्रभावित क्षेत्रों से 215 लोगों के शव और 143 मानव अंग बरामद
  2. प्रभावित इलाकों से मिले शवों में से अनेक की पहचान नहीं हो पाई है
  3. शवों को दफनाने के लिए डीएनए और दांतों के नमूने एकत्र करने सहित अन्य दिशा-निर्देश जारी

Wayanad Landslide Dead Body Last Rites: केरल के वायनाड जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में और अधिक शवों तथा मानव अंगों के बरामद होने के कारण राज्य सरकार ने शवों को दफनाने के लिए डीएनए और दांतों के नमूने एकत्र करने सहित अन्य दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रभावित इलाकों से मिले शवों में से अनेक की पहचान नहीं हो पाई है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक शव या शरीर के अंग को एक पहचान संख्या दी जाएगी और इसका सभी नमूनों, तस्वीरों, वीडियो और शवों से संबंधित भौतिक वस्तुओं के रिकॉर्ड में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाएगा।

wayanad landslide dead bodies

केरल के वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों के शवों को दफनाने के दिशा-निर्देश जारी

इसमें कहा गया कि पुलिस शवों या मानव अंगों की पहचान के लिए हर संभव प्रयास करेगी और यदि इसके बाद भी शवों की पहचान नहीं हो पाई तो वे जांच के 72 घंटे बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप देंगे।

End of Feed