देश के इन राज्यों पर 'जल प्रहार', पांच खौफनाक Video में बाढ़ और बारिश कैद

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2023, 02:52 PM IST

Weather News: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ और मानसून दोनों एक साथ मिलकर भारी बारिश की वजह बन गए हैं।

Weather News: उत्तर भारत के कई राज्यों में जबरदस्त बारिश हो रही है। दिल्ली में पिछले 41 साल का रिकॉर्ड टूट गया तो पंजाब में सड़कों पर नाव चल रही है। जहां एक तरफ हिमाचल प्रदेश के अलग अलग जिलों से तबाही की तस्वीर सामने आई तो जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के दो अधिकारी बाढ़ में बह गए।दिल्ली में भारी बारिश के कारण जखीरा इलाके में रविवार को एक मकान ढहने के बाद मलबे में फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल पर यह पता लगाने के लिए तलाशी और बचाव अभियान जारी है कि कहीं मलबे के नीचे और लोग तो नहीं फंसे हैं।अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव हुआ और डीएफएस के नियंत्रण कक्ष को शनिवार को घर ढहने से संबंधित 15 फोन आए।दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

Delhi Rain, IMD

दिल्ली समेत हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और पंजाब में भारी बारिश

दिल्ली में बारिश से हाहाकार

End of Feed