लोकसभा में बुधवार को पेश होगा वक्फ संशोधन विधेयक, बिल पर चर्चा के बाद इसे पारित कराएगी सरकार

Waqf Amendment bill : वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को संसद में पेश होगा। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मंगलवार को हुई बैठक में इस बिल को सदन में पेश करने का फैसला किया गया। बिल को दोपहर 12 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। विधेयक पेश किए जाने के बाद इस पर चर्चा होगी।

Waqf Amendment bill : वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को संसद में पेश होगा। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मंगलवार को हुई बैठक में इस बिल को सदन में पेश करने का फैसला किया गया। बिल को दोपहर 12 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। विधेयक पेश किए जाने के बाद इस पर चर्चा होगी। सूत्रों का कहना है कि सरकार का इरादा बिल पर चर्चा कराए जाने के बाद इसे पारित करने पर है। सूत्रों का यह भी कहना है कि संसद में इस विधेयक को पेश करने से पहले भाजपा के वरिष्ठ मंत्री इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। बता दें कि संसद का बजट सत्र का समापन चार अप्रैल को हो रहा है। विधेयक को कानून बनने के लिए इस संसद के दोनों सदनों में पारित होना जरूरी है।

waqf Bill

मुस्लिम संस्थाएं वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध कर रही हैं।

मुस्लिम धार्मिक संपत्तियों का प्रबंधन करता है वक्फ

दरअसल, वक्फ संशोधन विधेयक के जरिए सरकार वक्फ बोर्ड में सुधार लाने के लिए उसमें पारदर्शिता लाना चाहती है। वक्फ बोर्ड मुस्लिम समुदाय के धार्मिक एवं चैरिटेबल संपत्तियों का देखरेख और उनका प्रबंधन करता है। हालांकि, मौलवी एवं वक्फ बोर्ड से जुड़े नेता इस संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं। राजनीतिक पार्टियां भी इसके खिलाफ हैं। राजनीतिक दलों का कहना है कि उनके सुझावों को रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने विधेयक को असंवैधानिक एवं मुसलमानों के खिलाफ बताया है।

End of Feed