Hyderabad Misdeed Case: हैदराबाद में जर्मन टूरिस्ट ने एक कार ड्राइवर पर कथित तौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 22 वर्षीय जर्मन टूरिस्ट ने अपनी शिकायत में कहा कि ड्राइवर ने सोमवार की देर शाम कार की पिछली सीट पर उसका रेप किया।
पीड़िता ने सुनाई आपबीती
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
क्या है पूरा मामला?
उन्होंने बताया कि कार ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की गई है। बकौल पुलिस, जर्मन महिला अपने एक अन्य साथी के साथ 4 मार्च को एक दोस्त से मिलने के लिए हैदराबाद आई थी। सोमवार को वह और उसका जर्मन दोस्त शहर में घूम रहे थे तभी एक कार ड्राइवर ने उन्हें लिफ्ट देने की पेशकश की।
बकौल रिपोर्ट, कार में कुछ अन्य यात्री भी मौजूद थे, जो बाद में उतर गए। शिकायत में कहा गया कि शहर के बाहरी इलाके में ममीडिपल्ली इलाके में पहुंचने से पहले उसका जर्मन दोस्त भी उतर गया और वह शाम करीब साढ़े सात बजे कुछ तस्वीरें लेने के लिए ड्राइवर के साथ ममीडिपल्ली चली गई।
बकौल शिकायत, बाद में उसने अपने जर्मन दोस्त को बताया कि कार ड्राइवर ने उसका रेप किया है। जिसके बाद पहाड़ीशरीफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जारी है।
