लोकसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन विधेयक 2025, सदन में 8 घंटे होगी चर्चा, विरोध पर अड़ा विपक्ष

जहां सरकार इस विधेयक को पारित कराने के लिए संकल्प जता चुकी है, वहीं विपक्ष इसे असंवैधानिक बताते हुए इसका कड़ा विरोध कर रहा है।

Waqf Amendment Bill 2025: सरकार ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजु ने इसे लोकसभा में पेश किया। इस पर सदन में 8 घंटे की चर्चा होगी। गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में कहा कि विपक्ष की सहमति से बिल जेपीसी को दिया गया था। कैबिनेट ने जेपीसी के सुझाव स्वीकार किए और जेपीसी के सुझाव के बाद बिल को लाया गया है। शाह ने कहा कि हमारी सरकार की कमेटी कांग्रेस जैसी नहीं है, कांग्रेस के जमाने में कमेटी सिर्फ ठप्पा लगाती थी।

Lok Sabha

लोकसभा में विधेयक पेश

कांग्रेस को मिले 100 मिनट

सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस को चर्चा के लिए 100 मिनट का समय दिया गया है। सरकार इस विधेयक को पारित कराने के लिए संकल्प जता चुकी है, जबकि विपक्ष इसे असंवैधानिक बताते हुए इसका कड़ा विरोध कर रहा है। राज्यसभा में गुरुवार को इस इस बिल पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों सदनों में इस पर आठ-आठ घंटे चर्चा के लिए होगी।

End of Feed