चार राज्यों की 5 सीटों पर उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, वोटर्स ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा; जानें कहां कितना हुआ मतदान

Assembly ByElections: पंजाब, पश्चिम बंगाल, गुजरात और केरल विधानसभा की पांच सीट पर बृहस्पतिवार को उपचुनाव हुए, जिसमें पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर शाम पांच बजे तक सबसे अधिक करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ। सूत्रों ने बताया कि मतदान प्रतिशत और बढ़ सकता है, क्योंकि मतदान समय समाप्त होने के बाद भी मतदाताओं की कतारें लगी हुई थीं।

Assembly ByElections: पंजाब, पश्चिम बंगाल, गुजरात और केरल विधानसभा की पांच सीट पर बृहस्पतिवार को उपचुनाव हुए, जिसमें पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर शाम पांच बजे तक सबसे अधिक करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर उपचुनाव शांतिपूर्ण रहा।

BY Elections

4 राज्यों की 5 सीटों पर उपचुनाव संपन्न (फोटो साभार: @ECISVEEP)

गुजरात, पश्चिम बंगाल और पंजाब में मौजूदा विधायकों की मृत्यु के कारण एक-एक सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा जबकि दो विधायकों के इस्तीफे के कारण केरल और गुजरात की एक अन्य सीट पर उपचुनाव हुआ।

End of Feed