मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ FIR: पत्नी से मारपीट का आरोप, साला बोला- इस कदर पीटा कि कान का पर्दा तक फट गया

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 23, 2023, 01:08 PM IST

Vivek Bindra Case: वैसे, पिटाई के बाद महिला का कई दिन तक दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Vivek Bindra Case: मोटिवेशनल स्पीकर डॉ.विवेक बिंद्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उत्तर प्रदेश (यूपी) के नोएडा में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। उन पर पत्नी यानिका बिंद्रा के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। शुक्रवार (22 दिसंबर, 2023) को पुलिस ने इस बाबत बताया कि बिंद्रा के खिलाफ सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज हुआ है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि पीड़िता के भाई यानी बिंद्रा के साले की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि पीड़िता के साथ इस कदर मारपीट की गई है कि उनकी कान का पर्दा तक फट गया। वैसे, पिटाई के बाद महिला का कई दिन तक दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

End of Feed