कर्नाटक मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच शिवकुमार का दिल्ली दौरा, सिद्दारमैया ने भी दिए अहम संकेत

Karnataka Cabinet Reshuffle: कर्नाटक में सत्ता की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कोई-न-कोई नेता डीके शिवकुमार के पक्ष में बयानबाजी करता रहता है जिसके बाद सिद्दारमैया को बयान देना पड़ता है कि वह कार्यकाल पूरा करेंगे। हालांकि, इस बार उन्होंने मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर खुद ही संकेत दिए हैं।

Karnataka Cabinet Reshuffle: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को कहा कि वह नयी दिल्ली आते-जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल फेरबदल के बारे में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया बात करेंगे। सिद्दारमैया ने शनिवार को संकेत दिया कि मंत्रिमंडल में फेरबदल नवंबर के बाद होगा जब उनकी सरकार ढाई साल पूरे कर लेगी।

siddaramaiah shivakumar

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (दाएं) और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (दाएं) (फाइल फोटो)

शिवकुमार ने क्या कुछ कहा?

शिवकुमार ने राष्ट्रीय राजधानी रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं नियमित रूप से वहां (नई दिल्ली) जाता हूं। जब भी काम होता है, मैं वहां जाता हूं। मैं आलाकमान से मिलने, आराम के लिये, खरीदारी करने और अदालती मामलों के लिए भी वहां जाता हूं।’’

End of Feed