बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा: मालदा में TMC नेता की दिनदहाड़े हत्या, BJP ने की ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 17, 2023, 07:33 PM IST

Violence In Bengal Panchayat Elections: पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। इस दौरान हिंसा का दौर जारी है। नामांकन से लेकर अब तक सात लोगों की हत्या हो चुकी है। आखिरी हत्या मालदा जिले में टीएमसी नेता मुस्तफा शेख की हत्या हुई है। हत्या का आरोप कांग्रेस पर लगा है।

Violence In Bengal Panchayat Elections: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की वोटिंग से पहले हिंसा का दौर जारी है। मालदा जिले के सुजापुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता और पार्टी की एक पूर्व पंचायत सदस्य के पति की शनिवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुस्तफा शेख के रूप में हुई है। टीएमसी ने हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया है। हत्या के विरोध में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने शेख के शव के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 34 को जाम कर दिया। मालदा जिले से पश्चिम बंगाल की कैबिनेट मंत्री सबीना यास्मीन ने बाद में घटनास्थल का दौरा किया। राज्य चुनाव आयोग ने घटना को लेकर मालदा के जिलाधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Violence in Bengal Panchayat Elections

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा

यह एक राजनीतिक हत्या है

यास्मीन ने मीडियाकर्मियों को बताया कि शनिवार दोपहर जब शेख नमाज के बाद घर लौट रहे थे,तब कांग्रेस से जुड़े लोगों के एक समूह ने उन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों ने हत्यारों की पहचान कर ली है। पुलिस को उन्हें तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक हत्या है। जो लोग जमीनी स्तर से टीएमसी को खत्म करना चाहते हैं उन्हें टिकट नहीं दिया गया। वे कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्हें टिकट मिल गया। इसके बाद उन्होंने उपद्रव करना शुरू कर दिया और इलाके में आतंक फैलाना शुरू कर दिया। आज उन्होंने पूर्व प्रधान मुस्तफा शेख की हत्या कर दी। प्रशासन और चुनाव आयोग को शिकायत की जा चुकी है।

End of Feed