Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, थौबल में 3 लोगों की हत्या, फिर लगा कर्फ्यू

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 1, 2024, 11:35 PM IST

Manipur Violence Update: सीएम एन बीरेन सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से शांति बरतने और कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की, उन्होंने लोगों से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए सहयोग करने की भी अपील की।

Manipur Violence News: मणिपुर के थौबल जिले में सोमवार शाम को तीन लोगों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई और पांच अन्य घायल हो गए। इसके बाद राज्य के पांच जिलों में फिर कर्फ्यू लागू कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हमालवरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने लिलोंग चिंगजाओ क्षेत्र में स्थानीय लोगों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।

manipur violence update

मणिपुर राज्य के पांच जिलों में फिर कर्फ्यू लागू कर दिया गया

इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए,अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

End of Feed