'कभी दो वक्त की रोटी के लिए तरसते थे, आज बेटे ने सपना पूरा किया', विजय के CM बनते ही भावुक हुए पिता

Vijay Tamil Nadu CM: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के शपथ लेने के बाद उनके पिता और फिल्म निर्देशक एस. ए. चंद्रशेखर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि गरीबी में जन्मा उनका बेटा आज पूरे तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बन गया है और उसने उनका सपना पूरा कर दिया।

Vijay Tamil Nadu CM: तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के संस्थापक और लोकप्रिय अभिनेता थलापति विजय ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नया इतिहास रच दिया। चेन्नई में हुए इस खास समारोह के बाद उनके पिता और मशहूर फिल्म निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर (SA Chandrasekhar) ने मीडिया से बात करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। बेटे को मुख्यमंत्री बनते देखकर वह काफी भावुक नजर आए। एस.ए. चंद्रशेखर ने कहा कि आज उनका सबसे बड़ा सपना पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि जब विजय का जन्म 1974 में हुआ था, तब परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी।

Vijay Father Emotional video

तमिलनाडु में TVK की बड़ी जीत के बाद अब शुरू होगी असली परीक्षा

अब मेरा बेटा सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे तमिलनाडु का बेटा-चंद्रशेखर

उस समय दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल होता था। उन्होंने कहा कि उस दौर में कभी नहीं सोचा था कि उनका बेटा एक दिन तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनेगा। विजय ने भी अपने भाषण में संघर्ष के दिनों को याद किया, जिसे सुनकर उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ। विजय के पिता ने बताया कि बचपन से ही विजय मेहनती और मजबूत इरादों वाले थे। उन्होंने हर मुश्किल का सामना किया और कभी हार नहीं मानी। फिल्मों में सफलता पाने के बाद भी वह हमेशा लोगों से जुड़े रहे। धीरे-धीरे उन्होंने समाज सेवा और राजनीति की ओर कदम बढ़ाया। चंद्रशेखर ने कहा कि विजय अक्सर कहा करते थे कि वह एक दिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे और अब उनका यह सपना सच हो गया है।

End of Feed