तमिलनाडु में थलपति ने लिखी TVK की 'विजयगाथा'; स्टालिन ने दिया इस्तीफा, जनता का जताया आभार
तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी, दक्षिण भारत के इन तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सोमवार को मतगणना हुई। पुडुचेरी में जहां इस बार 91.23% का ऐतिहासिक रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है, वहीं तमिलनाडु में भी आजादी के बाद से अब तक का सर्वाधिक 85.1% मतदान हुआ है। केरल में 79.63% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर LDF और UDF के बीच कड़े मुकाबले की आशंका जताई थी। इन आंकड़ों को राजनीतिक विश्लेषक सत्ता विरोधी लहर या किसी बड़े सांगठनिक बदलाव के रूप में देख थे, जिसने चुनावी नतीजों को लेकर उत्सुकता और अधिक बढ़ा दी।
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 लाइव: वोट काउंटिंग अपडेट यहाँ देखें
केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन पिछले एक दशक से सत्ता में काबिज वामपंथी LDF को बेदखल करने में कामयाब रहा। जहां एग्जिट पोल्स एक कांटे की टक्कर का अनुमान लगा रहे थे, वहां UDF ने एकतरफा जीत दर्ज की।
असम विधानसभा चुनाव 2026 मतगणना के लाइव अपडेट: यहाँ देखें
मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी के तमाम मतगणना केंद्रों पर 8 बजे से मतपेटियां खुलेंगी। उसके पहले सभी राज्यों में मतगणना के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और राज्य सशस्त्र पुलिस तैनात की गई है।
Election Commission of India पर केरल (Kerala Election Results) और तमिलनाडु (TN Election Results) का रिजल्ट कैसे देखें
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और Election Commission की वेबसाइट पर जाएं: https://results.eci.gov.in
- होमपेज पर आपको अलग-अलग चुनाव (जैसे Assembly Elections / General Elections) दिखाई देंगे। जिस चुनाव का रिजल्ट देखना है, उसे चुनें।
- अब राज्यों की सूची में से: Kerala या Tamil Nadu में से अपना राज्य चुनें।
- आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, जैसे: Constituency-wise Result (विधानसभा क्षेत्र अनुसार), Party-wise Result (पार्टी अनुसार), Candidate-wise Result (उम्मीदवार अनुसार)
- अब आप: हर सीट पर कौन जीत रहा है, किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं, वोट प्रतिशत और मार्जिन, सब कुछ लाइव देख सकते हैं।
results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: स्टालिन ने दिया इस्तीफा
आज तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। द्रमुक (DMK) की हार और सी. जोसेफ विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की जीत के बाद, स्टालिन ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। वे अपनी कोलाथुर सीट से चुनाव हार गए हैं।results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: स्टालिन ने स्वीकारी हार, जताया जनता का आभार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों पर डीएमके ने जनता का आभार जताया है। MK Stalin ने पोस्ट कर पार्टी ने कहा कि 1 करोड़ 54 लाख से अधिक वोट उनके पक्ष में पड़े, जो जनता के भरोसे का प्रतीक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीत हो या हार, डीएमके हमेशा जनता और अपने सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहेगी। पार्टी ने सभी विजयी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे व्यक्तिगत रूप से जनता से मिलकर धन्यवाद दें। डीएमके ने यह भी कहा कि सत्ता में रहकर योजनाएं बनाएंगे और विपक्ष में रहकर जनता की मांगों के लिए संघर्ष करेंगे। करुणानिधि, अन्ना और पेरियार की राह पर चलते हुए पार्टी ने फिर से जीत का विश्वास जताया।results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: TVK को फिल्मों की लोकप्रियता की वजह से वोट नहीं मिले- संपत
TVK के कैंपेन सेक्रेटरी नंजिल संपत ने कहा कि पार्टी को वोट विजय की फिल्मों की लोकप्रियता की वजह से नहीं मिले। उन्होंने तर्क दिया, “अगर सिर्फ फिल्मों में अभिनय करने से वोट मिलते, तो क्या एम.के. स्टालिन ने फिल्मों में अभिनय नहीं किया? उदयनिधि स्टालिन भी फिल्मों में काम कर चुके हैं। हार के बाद इस तरह की बातें निराशा से की जा रही हैं। अगर उदयनिधि स्टालिन फिर से फिल्मों में अभिनय करेंगे, तो कौन उनकी फिल्में देखेगा?results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: एक परिवार से तीन विजेता
मई 2026 के तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में एक ही परिवार के तीन सदस्य, तीन अलग-अलग पार्टियों से जीत दर्ज कर चुके हैं। लल्गुड़ी (तमिलनाडु) से एआईएडीएमके उम्मीदवार लीमरोज़ मार्टिन, विक्किवक्कम (तमिलनाडु) से टीवीके उम्मीदवार आधव अर्जुना, और कामराज नगर (पुडुचेरी) से एलजेके उम्मीदवार जोसे चार्ल्स मार्टिन विजयी हुए हैं। इन तीनों का एक और समान पहलू है—ये सभी भारत के 'लॉटरी किंग' कहे जाने वाले सैंटियागो मार्टिन के परिवार से हैं, जो चुनावी बॉन्ड्स के ज़रिए बड़े राजनीतिक दाता माने जाते हैंresults.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: कांग्रेस जल्द करेगी मुख्यमंत्री पद का फैसला- वेणुगोपाल
कांग्रेस पार्टी केरल में मुख्यमंत्री चयन की आधिकारिक प्रक्रिया में प्रवेश कर रही है। एआईसीसी जल्द ही इस पर निर्णय लेगी। महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया कि बैनर या बोर्ड लगाकर मुख्यमंत्री पद के लिए प्रचार करना कांग्रेस का तरीका नहीं है और ऐसी गतिविधियों का चयन प्रक्रिया में कोई महत्व नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास मुख्यमंत्री चुनने की एक व्यवस्थित और उचित प्रक्रिया है।पुडुचेरी चुनाव: BJP ने मनसुख मांडविया को पार्टी पर्यवेक्षक किया नियुक्त
भाजपा ने पुडुचेरी में अपने विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किया।पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: टीवीके को दो सीट पर जीत मिली
पुडुचेरी में तमिलागा वेत्री कषगम (टीवीके) के उम्मीदवार बी रामू और साई जे सरवनन कुमार ने सोमवार को क्रमशः मनवेली और तिरुभुवनई विधानसभा सीट से जीत हासिल की। पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को हुआ था। अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली टीवीके पार्टी का यह पहला चुनाव था। निर्वाचन आयोग के अनुसार, रामू (टीवीके) को 13,882 वोट और एम्बालम सेल्वम (भाजपा) को 10,729 वोट मिले। सेल्वम निवर्तमान विधानसभा के अध्यक्ष थे। तिरुभुवनई में, टीवीके के सरवनन कुमार को 9,740 वोट और कांग्रेस के बी कोबिगा को 9,039 वोट मिले। पुडुचेरी विधानसभा में 30 सीट हैं। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के केंद्र शासित प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने की संभावना है।पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगासामी थट्टनचावडी, मंगलम से जीते
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) नेता एन. रंगासामी ने सोमवार को थट्टनचावडी और मंगलम सीट से जीत हासिल की। केंद्र शासित क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के तहत नौ अप्रैल को मतदान हुए थे। मुख्यमंत्री रंगासामी ने अपने गढ़ थट्टनचावडी में नेयम मक्कल कषगम (एनएमके) के प्रतिद्वंद्वी ई विनायगम को 4,441 वोटों से हराया, वहीं मंगलम में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के एस एस रंगन को 7,050 वोटों से पराजित किया।स्टालिन ने हार की स्वीकार, बोले- जनता के फैसले को नमन
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके के पक्ष में आए नतीजों पर द्रमुक अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि मैं जनता के फैसले को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमने सुशासन दिया, अपनी उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए वोट मांगे थे।केरल में एलडीएफ की हार ‘विजयन युग' का अंत
केरल के राजनीतिक इतिहास में चार मई, 2026 को एक निर्णायक क्षण के रूप में देखा जा सकता है, जो न केवल माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की हार को चिह्नित करता है बल्कि राज्य के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक पिनराई विजयन के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ भी है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) में प्रभावशाली नेता रहे एवं लगातार दो कार्यकाल मुख्यमंत्री के रूप में बिताने के बाद विजयन की सत्ता का लंबा दौर एक निर्णायक चुनावी हार के साथ समाप्त माना जा रहा है। 81 वर्षीय विजयन एक साधारण, श्रमिक वर्ग की पृष्ठभूमि से उठकर केरल का नेतृत्व करने के लिए ऐसे समय में आगे बढ़े जब उनकी पार्टी माकपा स्वयं अपने पुराने नेतृत्व ढांचे में बदलाव कर रही थी, जो संगठन के भीतर एक पीढ़ीगत और सामाजिक बदलाव का प्रतीक रहा।मैंने सोनिया और राहुल से किया वादा निभाया: विपक्ष के नेता सतीशन
VIDEO | Kerala Election Results: "I promised Sonia Gandhi and Rahul Gandhi to bring UDF back to power. I am happy to have kept my word," says LoP VD Satheesan as alliance moves towards landslide victory.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7 )… pic.twitter.com/OP82yu4joT
पुडुचेरी में विजय की TVK ने दो सीटों पर दर्ज की जीत
पुडुचेरी में TVK के उम्मीदवार बी. रामू और साई जे. सरवनन कुमार ने सोमवार को क्रमशः मानवेली और थिरुभुवनाई विधानसभा सीटों से जीत हासिल की। इस केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को हुए थे। अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली TVK ने पहली बार विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया।DMK नेता नेहरू ने लगाई जीत की हैट्रिक
द्रमुक के कद्दावर नेता के एन नेहरू ने तिरुचि सीट बरकरार रखीद्रविड़ मुनेत्र कषगम के वरिष्ठ नेता और नगरपालिका प्रशासन मंत्री के एन नेहरू तिरुची पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचत घोषित हुये हैं और उन्होंने लगातार तीसरी बार इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कड़ी टक्कर वाले इस चुनाव में नेहरू ने 88,235 वोट हासिल किए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं टीवीके उम्मीदवार के जी राममूर्ति को 4,786 वोटों के अंतर से हराया।
कोलाथुर से स्टालिन हारे
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, टीवीके उम्मीदवार वीएस बाबू को 82,997 वोट हासिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पक्ष में 74,202 वोट पड़े। कोथापुर में 22 राउंड की काउंटिंग के बाद बीएस बाबू ने स्टालिन के खिलाफ 8795 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।पुडुचेरी के मानावेली सीट से थलपति के सिपाही ने दर्ज की जीत
पुडुचेरी के मानावेली सीट से थलपति विजय की पार्टी टीवीके के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।केरलवासियों का भरोसा यूडीएफ का मार्गदर्शन करेगा: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की जीत के लिए प्रदेश के लोगों का आभार जताया और कहा कि उनका यह भरोसा यूडीएफ का मार्गदर्शन करेगा। केरल विधानसभा चुनाव में सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है और वह करीब 100 सीटों पर आगे चल रहा है अथवा जीत चुका है।तमिलनाडु में थलपति लिख रहे विजयगाथा
कोलाथुर सीट से स्टालिन चल रहे पीछे
तमिलनाडु के मौजूदा मुख्यमंत्री और सत्ताधारी डीएमके प्रमुख स्टालिन कोलाथुर सीट से 7500 से ज्यादा सीटों से पीछे चल रहे हैं।विजय के पूर्व ड्राइवर के बेटे सबरीनाथन 11,000 वोट से चल रहे आगे
विजय ने विरुगम्बक्कम सीट से सबरीनाथन 11,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। जब विजय ने अपने पूर्व ड्राइवर के बेटे सबरीनाथन को टिकट दिया था तो वह इमोशनल हो गए और रोते हुए विजय के पैर में गिर पड़े।results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: केरल में UDF की जीत पक्की
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नवीनतम रुझानों के अनुसार, राज्य में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) स्पष्ट बहुमत की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 64 सीटों (24 जीत, 40 पर बढ़त) के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। यूडीएफ गठबंधन के अन्य प्रमुख सहयोगियों में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) 22 सीटों और केरल कांग्रेस (KEC) 7 सीटों पर निर्णायक स्थिति में हैं। दूसरी ओर, सत्ताधारी एलडीएफ (LDF) गठबंधन को भारी नुकसान होता दिख रहा है, जिसमें सीपीएम (CPI-M) 26 और सीपीआई (CPI) केवल 8 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इस बार के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी 2 सीटों पर बढ़त बनाकर अपना खाता खोलती दिख रही है। कुल 140 सीटों के ये रुझान बताते हैं कि केरल की जनता ने एक बार फिर पारंपरिक 'सत्ता परिवर्तन' की परिपाटी पर भरोसा जताया है।केरल में भाजपा के दो उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत
भाजपा की केरल इकाई के प्रदेशाध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के दो उम्मीदवार नेमोम और चथन्नूर से विजयी हुए।केरल चुनाव: कांग्रेस के चांडी ओमन को मिली जीत
केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक चांडी ओमन ने सोमवार को इसी सीट पर 52,907 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। वह केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ओमन चांडी के बेटे हैं। केरल में नौ अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार चांडी को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार के.एम. राधाकृष्णन के खिलाफ कुल 84,031 वोट मिले। राधाकृष्णन को कुल 31,124 वोट हासिल हुए।results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: पुडुचेरी में 14 सीटों पर आए नतीजे
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के ताजा रुझानों के अनुसार, ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (AINRC) कुल 9 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 1 सीट जीत ली है और 1 सीट पर आगे चल रही है, जिससे उसकी कुल संख्या 2 हो गई है। निर्दलीय (IND) उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 सीट जीती है और 2 अन्य पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा, अन्नाद्रमुक (ADMK), द्रमुक (DMK) और कांग्रेस (INC) ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि लचिया जननायक कक्षी (LJK) 1 सीट पर आगे चल रही है। अब तक कुल 18 सीटों के रुझान और परिणाम सामने आ चुके हैं, जिनमें से 4 पर बढ़त बनी हुई है और 14 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: केरल में दो सीटों पर कांग्रेस पर जीत
केरल विधानसभा चुनाव के शुरुआती नतीजों में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। त्रिशूर (67) सीट से राजन जे. पल्लन विजयी घोषित हुए हैं। वहीं हरिपाड (107) सीट पर रमेश चेन्निथला ने 68,184 वोट हासिल कर 23,377 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। इन परिणामों से साफ है कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ को जनता का मजबूत समर्थन मिल रहा है।results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: केरल में CPI(M) ने एक सीट पर जीत दर्ज की
केरल की अलातुर सीट पर CPI(M) उम्मीदवार T M ससी ने जीत दर्ज कर ली है।results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: पुदुचेरी की तीन सीटों पर AINRC की जीत
पुदुचेरी की तीन सीटों पर AINRC ने जीत दर्ज की है। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (AINRC) ने शानदार प्रदर्शन किया है। मुख्य निर्वाचन क्षेत्र थट्टनचावडी (9) से पार्टी के दिग्गज नेता एन. रंगासामी ने 10,024 मत प्राप्त कर अपनी जीत दर्ज की। वहीं, अरियांकुपम (19) सीट पर सी. अय्यप्पन उर्फ मुत्तयप्पन ने 14,210 वोट हासिल किए और 4,441 मतों के अंतर से विजयी रहे। इसके अतिरिक्त, एम्बालम (21) निर्वाचन क्षेत्र में ई. मोहनदास ने 16,017 कुल मतों के साथ जीत हासिल की, जहाँ उनकी जीत का अंतर 4,061 रहा।results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: केरल कांग्रेस के अध्यक्ष ने जनता को दिया धन्यवाद
स्टेट कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "केरल के लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने हमें विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दिलाई। यह वही परिदृश्य है जो स्थानीय निकाय चुनावों में देखने को मिला था। यह एलडीएफ की जनविरोधी गतिविधियों और नीतियों के खिलाफ जनता का स्पष्ट फैसला है।results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: पुडुचेरी CM एन. रंगास्वामी जीते
CM एन. रंगास्वामी ने थट्टांचावड़ी विधानसभा सीट से दर्ज की जीतresults.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: TVK की बढ़त के बीच विजय के पिता की आई वीडियो
results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: TVK की बढ़त के बीच विजय के पिता की आई वीडियो
results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: विजय के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ी
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों के बीच अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्री कड़गम) को बड़ी बढ़त मिल रही है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, टीवीके 108 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच विजय के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, क्योंकि कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल हैresults.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: केरल में पलट रहा खेल
केरल में कुल 140 सीटों में से कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ ने 93 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि एलडीएफ 44 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में यूडीएफ स्पष्ट रूप से बाज़ी पलटता हुआ दिखाई दे रहा है।results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: केरल में UDF सरकार बनाने के करीब
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) स्पष्ट रूप से बड़ी जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है। आंकड़ों के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) अकेले 56 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि उसके सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) 23 और केरल कांग्रेस (KEC) 7 सीटों पर आगे हैं। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ एलडीएफ (LDF) गठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है, जिसमें सीपीएम (CPI-M) 29 और सीपीआई (CPI) 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी 2 सीटों पर आगे चल रही है. कुल 140 सीटों के इन रुझानों से संकेत मिलता है कि केरल की जनता ने इस बार सत्ता परिवर्तन के पक्ष में मतदान किया है।results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: तमिलनाडु के ताजा रुझानों में ऐतिहासिक आंकड़े
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों ने पूरे देश को चौंका दिया है। वर्तमान डेटा के अनुसार, अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) राज्य में एक बड़ी शक्ति बनकर उभरी है और 233 में से 108 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे आगे चल रही है। वहीं, मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक (ADMK) 63 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर है। सत्ताधारी द्रमुक (DMK) के लिए ये रुझान काफी निराशाजनक रहे हैं, जो फिलहाल केवल 41 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अन्य दलों में पीएमके (PMK) 6, कांग्रेस (INC) 5 और भाजपा (BJP) 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि शेष सीटें अन्य छोटे दलों के खाते में जाती दिख रही हैं। यदि ये रुझान अंतिम नतीजों में तब्दील होते हैं, तो यह तमिलनाडु की पारंपरिक द्रविड़ राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव का संकेत होगा।results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: तमिलनाडु सीएम स्टालिन 4 हजार वोटों से पीछे
तमिलनाडु CM स्टालिन अबतक के रुझानों में लगातार पीछे दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल स्टालिन वी एस बाबू से 4000 वोटों से पीछे हैं।results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: केरल में UDF का बढ़ा आत्मविश्वास
यूडीएफ नेता के. सुरेश ने केरल में बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, "हमारी भविष्यवाणी 100% सही साबित होगी।"results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: पुडुचेरी में बहुमत का आंकड़ा कितना है
पुडुचेरी में कुल 30 विधानसभा सीटें हैं। जहां बहुमत के लिए 16 सीटों का आंकड़ा जरूरी है।results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: केरल में बहुमत का आंकड़ा कितना है
केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं और सरकार बनाने (बहुमत) के लिए जादुई आंकड़ा 71 सीटों का है। 2026 के विधानसभा चुनाव परिणामों के अनुसार, 71 या उससे अधिक सीटें हासिल करने वाला गठबंधन राज्य में सरकार बनाएगा।results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें चाहिए
तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 234 में से किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 118 सीटें हासिल करनी होंगी। यही बहुमत का जादुई आंकड़ा है, जिसे पार करना सत्ता में आने के लिए जरूरी है।results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: हताश DMK के हेडक्वार्टर से हटे टेंट
results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: विजय के TVK की सेंचुरी
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर भाजपा का तीखा हमला, कहा- कांग्रेस बन चुकी है 'मुस्लिम लीग-माओवादी'
जस्टिस स्वर्ण कांता पोस्ट मामला, केजरीवाल समेत कई लोगों ने नहीं हटाए ट्वीट, दिल्ली HC में दी गई जानकारी
तृणमूल कांग्रेस सिंबल विवाद: ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत ने दिया आश्वासन
₹370 बिरयानी विवाद: प्रणित मोरे की FIR क्लब करने की मांग पर SC ने जारी किया नोटिस
गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए तो दोबारा गिरफ्तारी के लिए मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
© 2026 Times Horizon Private Limited
