'मैम आप विमान में सवार नहीं हो सकतीं', लुफ्तांसा की स्टॉफ की महिला यात्री से तीखी बहस, Video

Lufthansa Staff Viral Video: वीडियो के अंत में स्टॉफकर्मी महिला यात्री से अपनी आवाज का टोन नीचे और इंतजार करने के लिए कहती है। वह कहती है कि 'मैम, आप यात्रा नहीं कर सकतीं।' इस वीडियो को X पर पिछले सप्ताह शेयर किया गया। तब से इस वीडियो को बहुत सारे लोगों ने शेयर किया है।

Lufthansa Staff Viral Video: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री और नामी विमानन कंपनी लुफ्तांसा के एक महिला स्टॉफ के बीच गरमागर्म बहस का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में महिला यात्री विमान में सवार न होने की वजह लिखित में देने की मांग करती है जबकि विमानन कंपनी महिला स्टॉफ महिला यात्री को विमान में सवार न होने और सेक्युरिटी को बुलाने की बात बार-बार कहती है। मामले को तूल पकड़ने पर एयरलाइन को जांच का आदेश देना पड़ा।

luftansha staff

दिल्ली एयरपोर्ट पर लुफ्तांसा के स्टॉफ से महिला यात्री की बहस।

महिला को विमान में सवार होने की अनुमति नहीं देने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है लेकिन तीखी-बहस का यह वीडियो ऑन लाइन वायरल हो गया और इस वीडियो पर एयरलाइन की भी नजर पड़ गई। वीडियो में महिला स्टॉफ कर्मी को अपनी जगह से उठकर बाहर आते देखा जा सकता है। महिला यात्री चाहती है कि स्टॉफ से उसे विमान में सवार न होने की वजह लिखित में बताई जाए।

End of Feed