वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; पीएम मोदी ने जताया दुख

वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध लेखक मार्क टली का रविवार को दिल्ली के एक अस्पताल में 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे।

वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध लेखक मार्क टली का रविवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि FCC South Asia and IAPC ने की। मार्क टली पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और बीते एक सप्ताह से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे, जहां रविवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।

mark tully.

वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का निधन

वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का निधन

FCC South Asia and IAPC ने उनके निधन पर कहा- "बहुत दुख और गहरे शोक के साथ, हम आपको हमारे संस्थापक सदस्य, मार्क टली के निधन की सूचना दे रहे हैं, जिनका आज, 25 जनवरी 2025 को निधन हो गया। हम मार्क टली के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं - जो रेडियो पत्रकारिता के एक सच्चे दिग्गज और FCC साउथ एशिया के संस्थापक स्तंभ थे। पच्चीस साल से भी ज्यादा समय तक, उनकी आवाज भारत में सबसे भरोसेमंद और पहचानी जाने वाली आवाजों में से एक थी, जिसने लाखों लोगों को उन पलों में मार्गदर्शन दिया जिन्होंने देश के आधुनिक इतिहास को आकार दिया। BBC के लिए उनकी रिपोर्टिंग दुर्लभ ईमानदारी, असाधारण गहराई और सच्चाई के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती थी।

End of Feed