VBYLD 2027 में युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका, 22 भाषाओं में क्विज की तैयारी; 1,500 युवा होंगे शामिल, ऐसे करें खुद को रजिस्टर

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) को पिछले दो वर्षों में मिली अभूतपूर्व सफलताओं के बाद अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तीसरे संस्करण की तैयारी में है। इस बार कार्यक्रम में आमूलचूल परिवर्तन किया गया है।

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) को इस बार और व्यापक एवं समावेशी बनाया है। यह डायलॉग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दूरदर्शी विजन का जीवंत उदाहरण है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को केवल भविष्य का लीडर ही नहीं, बल्कि एक सक्षम 'राष्ट्र निर्माता' के तौर पर तैयार करना है।

Viksit Bharat

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के दो सफल संस्करण पूरे होने के बाद तीसरे संस्करण का मंच तैयार हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026 के केंद्रीय बजट भाषण को VBYLD के युवाओं के विचारों से प्रेरित बताया था।

End of Feed