Vande Matram: वंदे मातरम् गीत नहीं राष्ट्रीय प्रीत, पर कांग्रेस को इससे 'एलर्जी...' लोकसभा में बोले अनुराग ठाकुर

Vande Mataram: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम से 'हमें एनर्जी' मिलती है, वहीं विपक्षी दल को इससे 'एलर्जी' होती है

Vande Mataram News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम से 'हमें एनर्जी' मिलती है, वहीं विपक्षी दल को इससे 'एलर्जी' होती है।लोकसभा में, 'राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चर्चा' में भाग लेते हुए ठाकुर ने कहा, 'कांग्रेस ने वंदे मातरम् के शताब्दी वर्ष पर आपातकाल लगाकर देश को अंधेरे में पहुंचाया। यह काम उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया और आज स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंदे मातरम् के इतिहास और सांस्कृतिक महत्व को देश के सामने रखा।'

anurag thakur

लोकसभा में बोले अनुराग ठाकुर

उन्होंने चर्चा की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के दौरान, सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी के अनुपस्थित रहने का जिक्र करते हुए कहा, 'वंदे मातरम् गीत नहीं राष्ट्रीय प्रीत है इसलिए कांग्रेस इससे भयभीत है। जब चर्चा शुरू हुई तो उस परिवार के दो सदस्य सदन में ही उपस्थित नहीं थे जिसे दशकों तक नेतृत्व का मौका मिला।'

End of Feed